अभिनव बिंद्रा ने कुंभ मेले का समर्थन करने को लेकर योगश्वर दत्त पर साधा निशाना

Updated : Apr 18, 2021 16:34
|
Editorji News Desk

ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले देश के इकलौते निशानेबाज अभिनव बिंद्रा (Abhinav Bindra) ने कोविड-19 महामारी के दौरान हरिद्वार में कुंभ मेले के आयोजन पर सवाल उठाया है. उन्होंने कुंभ मेले का समर्थन करने के लिए ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगश्वर दत्त (Yogeshwar Dutt) की आलोचना भी की. बिंद्रा ने योगेश्वर के एक ट्वीट के जवाब में लिखा कि जब एक महामारी का संक्रमण देश को बर्बाद कर रहा है तब क्या कुंभ मेले का आयोजन किया जाना चाहिये? एक वायरस धर्मों के बीच भेदभाव नहीं करता. इससे पहले लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य योगेश्वर ने बुधवार को ट्वीट किया था, कुंभ मेले में कोई भी अवैध रूप से नहीं पहुंच रहा है, लोग सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं, कोई भी सुरक्षा और चिकित्सा कर्मचारियों पर थूक नहीं रहा है. कुंभ में आये शांतिपूर्ण भक्तों को बदनाम करना बंद करो. बिंद्रा ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को स्थिति पर नजर रखने के लिए जाना जाता है. आप पूरी खेल बिरादरी को नीचा दिखा रहे है.

Abhinav BindraKumbh MelaYogeshwar Dutt

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video