Indian Idol 12 : विवाद पर अभ‍िजीत भट्टाचार्य ने की अमित कुमार से बात

Updated : Jun 10, 2021 17:36
|
Editorji News Desk

'इंडियन आइडल 12' (Indian Idol 12) पर अमित कुमार (Amit Kumar) के बयान के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) ने भी इस पर रिऐक्ट किया है. एक इंटरव्यू के दौरान अभिजीत ने कहा है कि अमित कुमार की बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया. उस एपिसोड के बाद मैंने अमित को फोन करके जाना कि मामला क्या था.

अभिजीत ने कहा कि 'कोई भी कॉन्ट्रोवर्सी नहीं है. मैंने उस इंसिडेंट के बाद अमित कुमार से बात की. पहली बात तो अमित कुमार ने ये स्टेटमेंट कैमरे के सामने नहीं दिया. ना ही उसका कोई वीडियो था और ना ही कोई ऑडियो. लोगों ने उस पर विश्वास किया जो प्रिंट मीडिया ने उन्हें बताया. उनकी बात को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है. बिना मतलब में शो के लेकर बवाल किया गया है.'

आपको बता दें कि कुछ हफ्ते पहले 'इंडियन आइडल 12' के किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड में बतौर मेहमान पहुंचे किशोर दा के सिंगर बेटे अमित कुमार ने कहा था कि उन्हें सभी कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए कहा गया था.

Indian IdolSonyAmit Kumar

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब