साउथ अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज़ एबी डीविलियर्स ने IPL की अपनी टीम चुनी है, जिसका कप्तान उन्होंने महेन्द्र सिंह धोनी को बनाया है. एबी की इस टीम में सभी स्पॉट के लिए खिलाड़ी फिक्स हैं लेकिन समस्या टीम इंडिया की तरह ही नंबर 4 को लेकर हैं. नंबर 4 के लिए उन्हें 3 खिलाड़ियों को लेकर कन्फ्यूज़न हैं जिसमें केन विलियम्सन, स्टीव स्मिथ के अलावा एक वो खुद हैं. सहवाग और रोहित एबी की आईपीएल इलेवन के ओपनर होंगे, जबकि विराट नंबर 3 पर खेलेंगे. तेज गेंदबाज़ी में भुवी और बुमराह के अलावा एबी ने कैगिसो रबाडा को रखा है. वहीं राशिद खान और रवींद्र जडेजा स्पिन डिपार्टमेंट संभालेंगे, जबकि नंबर 5 पर बेन स्टोक्स को साउथ अफ्रीकी स्टार ने ऑलराउंडर की भूमिका में रखा है.