दिल्ली की सीमाओं पर केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। कानूनों का विरोध करते हुए दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल ने गुरुवार को कृषि कानूनों की कॉपी फाड़ दी। वहीं, दिल्ली के एक अन्य आम आदमी पार्टी विधायक संजीव झा ने कहा कि आज देखेंगे कि दिल्ली पृथ्वीराज चौहान के साथ है या फिर जयचंदों के साथ है। मालूम हो कि दिल्ली सरकार ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम में हुए कथित घोटाले को लेकर एक दिन का विशेष सत्र बुलाया है।