बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को फिल्म से निकाले जाने की खबरों का डायरेक्टर-प्रड्यूसर आनंद एल राय (Aanand L Rai) ने इसका खंडन किया है. इन चर्चाओं को अफवाह बताते हुए आनंद ने कहा कि उन्होंने कभी कार्तिक को अपनी फिल्म में कास्ट ही नहीं किया था, ऐसे में फिल्म से निकाले जाने की बात का सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने आगे कहा - 'फिल्म को लेकर कई सारे ऐक्टर्स के साथ मैंने मुलाकात की. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैंने उनके साथ फिल्म साइन की है.
दरअसल सोशल मीडिया पर ये चर्चा हो रही थी कि करण जौहर की 'दोस्ताना 2' और शाहरुख खान के बैनर तले बन रही 'फ्रैडी' से बाहर किए जाने के बाद कार्तिक को दिग्गज डायरेक्टर-प्रड्यूसर आनंद एल राय ने भी अपनी फिल्म से बाहर निकाल दिया है.