देश भर में कोरोना की दूसरी लहर के बीच बॉालीवुड कलाकार आमिर खान (Aamir Khan)अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) की शूटिंग के लिए लद्दाख में हैं. हाल ही में आमिर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी फिल्म के क्रू मेंबर के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें वो शूटिंग स्पॉट पर नजर आ रहे हैं. खबरों के मुताबिक एक इंटरव्यू में आमिर ने बताया कि हम लद्दाख और कारगिल में फिल्म के कुछ सीन की शूटिंग करने जा रहे हैं. 45 दिन तक चलने वाली इस शूटिंग में वॉर सीन शूट किए जाएंगे. आपको बता दें ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी.