बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम और एक्टर और मशहूर कॉरियोग्राफर सलमान युसुफ खान का गाना 'फ़िदाई' अभी हाल ही में रिलीज हुआ है. 'फ़िदाई' गाना इंटरनेट पर जोरदार रिकॉर्ड बना रहा है. जहां फैंस इस गाने को पसंद कर रहे हैं वही बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी इस गाने की तारीफ करते नजर आए. आमिर ने गाने की तारीफ में ट्विटर पर एक नोट शेयर किया. पोस्ट में आमिर ने लिखा- ''फ़िदाई' क्या शानदार वीडियो और गाना है! गाने में एली अवराम और सलमान युसुफ खान की जोड़ी कमाल की है. अमित लखानी के लिरिक्स और राहुल जैन की आवाज ने इस गाने को और भी शानदार बना दिया है.फ़िदाई की पूरी टीम को बधाई!'