आमिर खान हालिया रिलीज फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' देखने के लिए सिनेमाघर पहुंचे. आमिरने ट्वीट किया, सिनेमा हॉल में 'सूरज पे मंगल भारी' देखने जा रहा हूं. लंबे वक्त बाद बड़े स्क्रीन का अनुभव लेने का बेसब्री से इंतजार है.' जब आमिर सिनेमा हॉल के बाहर पहुंचे तो पैपराजियों ने उन्हें कैमरे में कैद किया. हालांकि, जैसे ही आमिर ने ट्वीट किया, तो तमाम यूजर्स ने उन्हें महामारी के बीच सिनेमाहॉल में मूवी देखने के लिए बुरी तरह ट्रोल किया.