आमिर खान और अली अवराम का गाना 'हरफन मौला' धमाल मचा रहा है. हाल ही में रिलीज हुआ ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. इस बीच गाने का मेकिंग वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गाने के मेकिंग वीडियो को फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस मेकिंग वीडियो में आमिर खान और एली एवराम डांस रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं. ये गाना फैंस को कितना पसंद आ रहा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज दो दिन में ही गाने को 2 करोड़ 22 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.