अगर आप आधार कार्ड में कोई अपडेट कराना चाहते हैं तो इसके लिए अब आपको डाकघर या फिर आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता है. इसके लिए आपको अपॉइंटमेंट भी लेनी होती है. ये अपॉइंटमेंट आप ऑनलाइन ले लें तो आपका वक्त भी बचेगा और परेशानी से भी दूर रहेंगे. आइए आपको बताएं ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने का तरीका.
https://appointments.uidai.gov.in/ पर विजिट करें
My Aadhaar के विकल्प पर क्लिक करें
Book An Appointment के विकल्प चुनें
शहर या लोकेशन चुनने का ऑप्शन आएगा
आधार अपडेट, नया आधार और मैनेज अपॉइंटनेमंट्स में से एक चुनें
पर्सनल डिटेल्स भर कर टाइम स्लॉट चुनें
प्रक्रिया पूरी होने पर अपॉइंटमेंट डिटेल स्क्रीन पर होगी