कोरोना से 24 घंटे में रिकॉर्ड 4205 मौतें, 3.48 लाख नए केस आए तो 3.55 लाख ठीक हुए

Updated : May 12, 2021 10:31
|
Editorji News Desk

दो दिनों की राहत के बाद देश में कोरोना वायरस के नए केसों में मामूली बढ़ोतरी हुई है लेकिन मौत के मामले में नया रिकॉर्ड (New record in case of death) बन गया है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटे में देश में रिकॉर्ड 4 हजार 205 मरीजों की सांसें कोरोना ने थाम ली है जबकि 3 लाख 48 हजार 421 नए केस दर्ज किए गए हैं. एक दिन में मौत का ये आंकड़ा सर्वाधिक है. इससे पहले बीते 7 मई को सबसे ज्यादा 4,187 मरीजों की मौत हुई थी. देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा अब बढ़कर 2 लाख 54 हजार 197 हो गया है. इनमें से 50 हजार मौतें पिछले 14 दिनों में हुई हैं. मौत का औसत रोजाना 3528 का है. मंगलवार को देश में सबसे ज्यादा 793 मौतें महाराष्ट्र में हुई. यहां पिछले दो दिनों में 600 से कम मौतें दर्ज की गई थीं. बहरहाल देश में एक्टिव मरीजों की संख्या फिलहाल 37 लाख 4 हजार 99 है और कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 2 करोड़ 33 लाख 40 हजार 938 हो गई है. वैक्सीनेशन की बात करें तो 11 मई तक देशभर में 17 करोड़ 52 लाख 35 हजार 991 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. मंगलवार को 24 लाख 46 हजार 674 टीके लगाए गए.

corona in indiaCorona second wavecorona newscorona situation

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?