अंबानी के बंगले एंटिलिया के बाहर बरामद कार केस में नया मोड़, मनसुख हिरेन नहीं थे कार के मालिक

Updated : Mar 12, 2021 11:58
|
RAVIRAJ

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बंगले के बाहर विस्फोटकों से भरी मिली स्कॉर्पिया कार मामले में अब एक नया मोड़ यह सामने आया है. महाराष्ट्र एंटी टेररिज़म स्क्वॉड (ATS) की जांच में पता चला है कि कार मनसुख हिरेन की नहीं थी. अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक ये कार असल में ठाणे के निवासी सैम पीटर न्यूटन की है जिसका रजिस्ट्रेशन 7 अप्रैल 2007 को ठाणे के आरटीओ ऑफ़िस में हुआ था. बाद में पीटर न्यूटन ने ही ये कार मनसुख को दी क्योंकि मनसुख पर उसके पैसे बकाया थे. बता दें कि 25 फ़रवरी को मुकेश अंबानी के घर के बाहर से मिली एसयूवी कार में जेलेटिन की छड़ें बरामद हुई थीं और उस कार पर नकली नंबर प्लेट लगी थी. जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी के शीशे पर फ़ाइनेंस कंपनी के नाम और नंबर से इस कार के मालिक का पता लगाया था. शुरू में इसे मनसुख हीरेन की कार बताया गया था.

AmbaniMukesh Ambani HouseMukesh Ambani

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या