Sourav Ganguly की जिंदगी पर बनेगी फिल्म, ये एक्टर निभा सकता है 'दादा' का किरदार

Updated : Jul 13, 2021 21:46
|
Editorji News Desk

Sourav Ganguly Biopic:टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni पर बनी फिल्म सुपरहिट हो चुकी है. आने वाले दिनों में कपिल देव, मिताली राज पर फिल्में बन रही हैं जो जल्द ही रिलीज होगीं. इसी कड़ी में टीम इंडिया के सबसे कामयाब कप्तानों में से एक सौरव गांगुली (Sourav Ganguly Biopic) की जिंदगी पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है.

खबरों के मुताबिक तो गांगुली (Sourav Ganguly) ने खुद के जीवन पर बनने वाली बायोपिक के लिए हरी झंडी दे दी है. फिल्म Viacom के बैनर के तले बनेगी. हालांकि, अभी निर्देशक का नाम सामने नहीं आया है. वहीं, फिल्म में दादा का किरदार कौन निभायएगा इसको लेकर भी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन खबरों की माने तो रणबीर कपूर सौरव गांगुली का रोल निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं.

हाल के सालों में खेलों और खिलाड़ियों पर बायोपिक बनाने का बॉलीवुड में चलन तेज हुआ है. एमएस धोनी, मोहम्‍मद अजहरुद्दीन, मिल्‍खा सिंह, मेरी कॉम और सायना नेहवाल पर बायोपिक बन चुकी हैं. हाल ही में मिताली राज और 1983 का वर्ल्‍ड कप जीतने वाली भारतीय टीम पर भी बायोपिक बनी. ऐसे में सौरव गांगुली के करियर पर बनी फिल्‍म भी दर्शकों को लुभा सकती है.

Ranbir KapooBolllywood83Sourav Ganguly

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब