यूपी के रायबरेली के रहने वाले एक बुजुर्ग गरीबी में जीवन बिता रहे हैं, लेकिन उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाना गवारा नहीं है. चना बेचकर अपना परिवार चलाने वाले 98 साल के बुजुर्ग विजय पाल सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले दिनों खूब वायरल हुआ था. जैसे ही इस वीडियो पर डीएम वैभव श्रीवास्तव की नजर पड़ी वह बुजुर्ग की खुद्दारी के कायल हो गए. उन्होंने 98 साल के बजुर्ग को अपने ऑफिस बुलवाया , गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और उन्हें 11 हजार की आर्थिक मदद भी दी. डीएम को जब पता चला कि विजय पाल सिंह के घर में टॉयलेट तक नहीं है तो उन्हें टॉयलेट बनवाने के लिए उन्हें पहली किश्त भी दी. डीएम वैभव श्रीवास्तव ने पहले तो उन्हें गर्मागर्म चाय पिलाई और फिर उन्हें शॉल और छड़ी देकर सम्मानित किया