कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे गरीबों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है. सरकार ने देश के करीब 80 करोड़ गरीबों को मई और जून के महीने में प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन मुफ्त देने का ऐलान किया है. बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 79 करोड़ 88 लाख गरीबों को ये सुविधा देने का फैसला लिया. राज्यों को इस स्कीम के तहत कितने गेहूं और चावल का आवंटन किया जाएगा. इस संबंध में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से फैसला लिया जाएगा. कोरोना से निपटने के लिए लॉकडाउन लागू होने, मॉनसून की स्थिति खराब होने जैसे हालातों पर स्कीम को बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है.