Delta Variant: अमेरिका में कोरोना के 70 हजार नए केस, मास्क पहनना हुआ जरूरी

Updated : Jul 29, 2021 08:13
|
Editorji News Desk

ब्रिटेन (Britain) के बाद अब अमेरिका (USA) में भी कोरोना वायरस (Covid-19) के डेल्टा वेरिएंट (Delta Varient) का खतरा बढ़ गया है. अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को देश में 70 हजार नए केस आए. जिसके मद्देनजर बाइडेन प्रशासन (Biden Administration) ने सख्त फैसले लिए हैं...इसके अलावा गूगल और एप्पल (Google and Apple) जैसी कंपनियों ने भी कर्मचारियों को दफ्तर वापस बुलाने का फैसला कुछ वक्त के लिए टाल दिया है.

ये भी पढ़ें:  America में जल्द ही विकराल होगा Corona, रोजाना आएंगे 2 लाख नए केस: रिपोर्ट

अमेरिकी सरकार ने अब न सिर्फ सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी कर दिया है बल्कि सरकारी कर्मचारियों (Government Employees)के लिए भी वैक्सीन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. बता दें कि बीते 3 हफ्तों में अमेरिका में डेल्टा वेरिएंट के करीब 80 फीसदी से ज्यादा मामले सामने आए हैं.

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन (Center for Disease Control and Prevention) के मुताबिक यह वो मामले हैं, जिसमें वैक्सीन लगवाने के बाद भी लोग कोविड के डेल्टा वेरिएंट का शिकार हुए हैं. इसी वजह से यहां वैक्सीन लगवा चुके लोगों के लिए भी मास्क जरूरी कर दिया गया है. अमेरिका के कई विश्वविद्यालयों ने भी कर्मचारियों और छात्रों को परिसर में लौटने के लिए वैक्सीन लेना जरूरी बताया है.

america maskCorona data updatesDelta VariantBiden

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?