क्रिकेट साउथ अफ्रीका के 7 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

Updated : Jun 23, 2020 13:28
|
Editorji News Desk

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने 7 स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने का खुलासा किया है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका के कार्यकारी सीईओ जैक्स फाउल ने स्पोर्ट्स 24 को दिए इंटरव्यू में बताया कि साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने देश भर में कुछ कॉन्ट्रेक्टेड प्लेयर को मिलाकर 100 से ज्यादा स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें से 7 नतीजे पॉजिटिव निकले. हालांकि, फाउल ने इस बात को जाहिर नहीं किया कि क्या उन 7 पॉजिटिव केस में से कोई अफ्रीकी क्रिकेटर भी है. बता दें कि क्रिकेट की वापसी की बांट जोह रहे साउथ अफ्रीका में 27 जून को 3T क्रिकेट खेला जाना है. लेकिन, उससे पहले सामने आए कोरोना के मामले को देखते हुए अब उस टूर्नामेंट पर ग्रहण के बादल छाते दिख रहे हैं.

CRICKET SOUTH AFRICAकोरोना वायरसCOVID-19क्रिकेट साउथ अफ्रीका

Recommended For You