ऑक्सीजन टैंकर का ड्राइवर रास्ता भटका, हैदराबाद में 7 मरीजों की हुई मौत: रिपोर्ट

Updated : May 10, 2021 14:11
|
Editorji News Desk

सुप्रीम कोर्ट की तमाम सख्ती के बावजूद देश के कई हिस्सों से ऑक्सीजन की (Oxygen shortage)  कमी की वजह से मौतों की खबर अभी भी सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद (Hyderabad)  के एक सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 7 मरीजों की मौत हो गई. घटना किंग कोटी अस्पताल की है, जहां ऑक्सीजन की खेप लेकर एक टैंकर अस्पताल आ रहा था, लेकिन टैंकर का ड्राइवर रास्ता भटक गया, लिहाजा वो सही समय पर ऑक्सीजन अस्पताल लेकर नहीं पहुंच पाया. इस वजह से आईसीयू में हाहाकार मच गया और ऑक्सीजन सप्लाई का प्रेशर कम होने से 7 मरीजों की मौत हो गई . हालांकि बाद में टैंकर को खोज निकाला गया लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी. कहा जा रहा है कि अस्पताल के ऑक्सीजन टैंक में सुबह से ही ऑक्सीजन का प्रेशर कम दिखा रहा था.स बात को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि ऑक्सीजन लेकर आ रहे टैंकर को ग्रीन कॉरिडोर क्यों नहीं मुहैया कराया गया

government hospitalICU

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या