पुणे में आज से 7 दिनों का मिनी लॉकडाउन, शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू

Updated : Apr 02, 2021 15:13
|
Editorji News Desk

कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे में अगले आदेश तक सख्त नाइट कर्फ्यू (Night curfew) लगा दिया गया है. यहां शनिवार से हर दिन शाम 6 बजे से सुबह 6 तक कर्फ्यू लागू रहेगा. पुणे के डिविजनल कमिश्रर सौरभ राव ने यह जानकारी दी. स्थिति की समीक्षा अब अगले हफ्ते शुक्रवार को होगी. वैसे देश के कई शहरों में लगे नाइट कर्फ्यू के मुकाबले यह सबसे लंबा कर्फ्यू होगा. इस दौरान बार, होटल, रेस्तरा (Bar, Hotel, Restaurant) भी बंद रहेंगे। इसके अलावा शादी एवं अंतिम संस्कार के अलावा किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक रहेगी. शादियों में 50 से ज्यादा और अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों को जुटने की अनुमति नहीं होगी. बता दें कि पुणे में गुरुवार को 8065 नए कोरोना केस सामने आए थे. दूसरी तरफ देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी BMC के मेयर किशोरी पेडनेकर ने सख्त कदम उठाए जाने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन कोई नहीं चाहता लेकिन लोगों की बढ़ती लापरवाही हमें कड़े कदम उठाने को मजबूर कर रहे हैं.

Punenight curfewMaharashtra Coronavirus Update

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या