गलवान झड़प में मारे गए थे 60 चीनी सैनिक, अमेरिकी अखबार का बड़ा दावा

Updated : Sep 13, 2020 23:35
|
Editorji News Desk

लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुई झड़प को लेकर अमेरिकी अखबार न्यूजवीक ने बड़ा दावा किया है. न्यूजवीक की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय जवानों के साथ 15 जून को हुई झड़प में 40-45 नहीं बल्कि 60 चीनी सैनिकों की मौत हुई थी. इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि गलवान में हिंसा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इशारे पर हुई थी. जिसमें चीनी सेना पूरी तरह नाकाम रही.
                 रिपोर्ट में चेतावनी देते हुए कहा गया है कि चीन अपनी हार से और ज्यादा गुस्से में है. इस हार से बौखलाए राष्ट्रपति जिनपिंग...चीनी फौज में अपने वफादारों को बड़े पदों पर बैठा सकते हैं. जिनपिंग इस हार से भारत के खिलाफ बड़े कदम उठाने के लिए भी उत्तेजित हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में सीमा पर तनाव और बढ़ सकता है.

गलवान घाटीclashLACIndia-Chinaलद्दाख

Recommended For You