राजस्थान के डूंगरपुर में प्रसाद खाने से 60-70 बीमार, 25 अस्पताल में भर्ती

Updated : Mar 12, 2021 08:07
|
Editorji News Desk

राजस्थान के डूंगरपुर में महाशिवरात्रि (MahaShivratri) का प्रसाद (Prasad) खाने के बाद कई लोग बीमार पड़ गए. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक प्रसाद लेने से 60-70 लोग बीमार हैं. आसपुर के CMHO के मुताबिक मामला फूड प्वाइजनिंग का है और बीमार लोगों की संख्या और बढ़ सकती है. ज्यादा तबियत खराब होने पर करीब 25 लोगों को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक खलील गांव स्थित रामेश्वर मंदिर में शिवरात्रि का प्रसाद खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ी. यहां शिवरात्रि के मौके पर साबूदाने की खिचड़ी का प्रसाद और छाछ बनाकर बांटा गया था. मौके पर ही 3-4 अस्पतालों की टीमें काम कर रही हैं.

RajsthanMahashivratriMahashivratri 2021Prasad

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या