कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र (Maharashtra Coronavirus Cases) में नए मामलों में मामूली कमी दिखी है लेकिन मौतों की संख्या बढ़ी है. राज्य में शुक्रवार को 24 घंटे में 54 हजार 22 नए मामले आए जबकि 898 मरीजों की जान चली गई है. अब राज्य में कुल मामलों की संख्या 49 लाख 96 हजार 758 पहुंच गई है जबकि मरने वालों की संख्या 74 हजार 413 हो गई है. परेशानी ये है कि राज्य में एक्टिव मरीजों (Active patients) की संख्या लगातार बढ़ रही है.
अब ये आंकड़ा 6 लाख 54 हजार 788 पर पहुंच गया है. चिंता की बात ये भी है कि पुणे, नासिक, कोल्हापुर और सांगली जिलों में चारों शहरों की तुलना में ग्रामीण इलाके से संक्रमण (Transition to rural area) के ज्यादा मामले आ रहे हैं. . इस बीच महाराष्ट्र में कोविड-19 की तीसरी लहर (Third wave of Kovid-19) के आशंका के मद्देनजर बच्चों के इलाज के लिए ढांचा तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य में 15 फरवरी से शुरू हुई दूसरी लहर के दौरान 1.30 लाख बच्चे कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं.