कोरोना काल में खून में ऑक्सीजन लेवल का कम होना सबसे बड़ा संकट है. कोरोना से बचने के लिए लगभग हर किसी को पर्याप्त ऑक्सीजन की जरूरत हैं और बात जब शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने की हो तो हर छोटी से छोटी बात मायने रखती है. आज हम आपको कुछ ऐसे नैचुरल तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप घर पर ही आसानी से ऑक्सीजन लेवल को ठीक रख सकते हैं.
भरपूर पानी पीजिए
इंसान का शरीर लगभग 60 फीसदी पानी होता है. जो लोग पानी कम पीते हैं उनमें सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की कमी होती है. शरीर में ऑक्सीजन अब्जॉर्ब करने और कार्बन डाइ ऑक्साइड को बाहर निकालने के लिए हमारे फेफड़ों को हाइड्रेडटेड रहना जरूरी है. इसीलिए भरपूर पानी पीजिए
एक्टिव रहिये
नियमित एक्सरसाइज ना सिर्फ बॉडी की स्ट्रेंथ और स्टैमिना को बढाती है बल्कि शरीर से गंदगी को बाहर निकालकर ऑक्सीजन के बेहतर फ्लो में भी मदद करती है. इसीलिए थोड़ा ही सही लेकिन हर रोज एक्सरसाइज को रूटीन में जरूर शामिल कीजिए
ऑयरन से भरपूर चीजें खाइये
आयरन शरीर में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करता है. आयरन शरीर के सभी अंगों में ऑक्सीजन को लेकर जाता है और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत रखता है. इसके लिए आप अपनी डाइट में हरी सब्जियां, दाल, अंडे-पोल्ट्री समेत समेत उन चीजों को शामिल करें जिनमें आयरन अधिक होता है.
घरों में इनडोर प्लांट्स लगाएं
पौधे कार्बन डाइऑक्साइड लेते है और ऑक्सीजन छोड़ते हैं. इसीलिए अपने घरों में कुछ इंडोर प्लांट्स लगाइये. इसके लिए ऐसे पौधे चुनिये जिनकी देखभाल करना आसान हो और लंबे समय तक खराब ना हो
गहरी सांस लें
ऑक्सीजन के लेवल को मेंटेन रखने के लिए ताजी हवा काफी जरूरी होती है. ऐसे में ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से बॉडी में ऑक्सीजन का लेवल मेंटेन रहता है. जितना हम सांसों को लेते और छोड़ते हैं उतनी फ्रेश एयर और ऑक्सीजन हमारे अंदर जाती है और हमारे फेफड़ों को अच्छे से एनर्जी मिलती है