उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 4519 नए मामले सामने आए हैं। लगातार आठवें दिन प्रदेश में नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही। आज कुल 6075 लोग इलाज के बाद अस्पातल से डिस्चार्ज कर दिए गए। वहीं प्रदेश में कोरोना के कारण अभी तक कुल 5450 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी।