खबर आई थी कि अक्षय कुमार(Akshay Kumar) के बाद फिल्म 'राम सेतु' (Ram Setu) से जुड़े 45 आर्टिस्ट को भी कोरोना ने जकड़ लिया है. अब इस पर मेकर्स ने सफाई पेश की है.
जिसके मुताबिक शूट पर सभी की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है. स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP)) के हिस्से के रूप में सभी क्रू मेंबर्स के लिए एडवांस और बार-बार कोविड टेस्ट किए जाते हैं. उसी के तहत 5 अप्रैल को मधु द्वीप में होने वाली शूटिंग से पहले, लगभग 190 लोगों का टेस्ट करवाया गया था. इन 190 लोगों में से, 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इन सभी लोगों को इलाज के लिए भेज दिया गया है.