देश की राजधानी दिल्ली 24 घंटे के अंदर चार-चार कत्ल की वारदात से सकते में है. पहला मामला दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके का है. पुलिस के मुताबिक यहां मामूली रोड रेज की वारदात पर बाइक सवार दो लड़कों ने स्कूटी सवार दो लड़कों पर चाकू से करीबन एक दर्जन वार किए, जिससे नांगलोई के रहने वाले दोनों लड़कों रोहित और घनश्याम की वहीं मौत हो गई. ये पूरी वारदात पास लगे CCTV में भी कैद हो गई. दिल्ली में बेखौफ अपराधियों का ये वीडियो काफी वायरल भी है. दोनों आरोपी पकड़ लिए गए हैं लेकिन घरवालों को पुलिस की थ्योरी पर यकीन नहीं है.
कत्ल की तीसरी और चौथी वारदात दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में हुई. यहां पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट अनिल अग्रवाल को मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बदमाशों ने गोली मार दी. तो चौथी वारदात सोमवार देर शाम की है जब आदर्श नगर में ही बदमाशों ने पुरानी रंजिश में सुरेश उर्फ बनवारी नाम के एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी.