14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए मथुरा से गिरफ्तार हुए 4 आरोपी

Updated : Oct 07, 2020 18:28
|
Editorji News Desk

दिल्ली से हाथरस जाने के दौरान गिरफ्तार हुए केरल के पत्रकार समेत चार लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.इन चारों का संबंध पीएफआई से बताया जा रहा है . चारों को खिलाफ आतंक विरोधी कानून के तहत मथुरा में  केस दर्ज किया गया है. FIR के अनुसार, गिरफ्तार पत्रकार के जरिए चलाई जा रही वेबसाइट की फंडिंग पारदर्शी नहीं है. दंगे भड़काने में भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा था. कथित तौर पर इस वेबसाइट का लिंक पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से बताया जा रहा है.

 

 

 

मथुराPFI

Recommended For You