कोरोना का खतरा, तिहाड़ जेल के 4 हजार कैदी इमरजेंसी परोल पर रिहा

Updated : May 31, 2021 18:24
|
Editorji News Desk

कोरोना की दूसरी लहर के खतरे को देखते हुए 20 से 30 मई के बीच दिल्ली (Tihar Jail, Delhi) की तिहाड़ जेल में बंद 4 हजार सजायाफ्ता कैदियों को इमरजेंसी परोल (parole) पर छोड़ा जा चुका है. इसके बाद तिहाड़ की तीनों जेलों में कैदियों की संख्या अब करीब 16,500 तक आ गई है. बता दें तिहाड़ जेल में अब तक 500 से ज्यादा कोरोना (covid) संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं और 7 कैदियों की मौत हो चुकी है. 

नवभारत टाइम्स की खबर के मुताबिक जेल में 5 अप्रैल को कैदियों की यह संख्या 20,622 तक पहुंच गई थी. हालांकि तीनों जेलों में कैदियों को रखने की क्षमता 10 हजार 26 कैदियों की ही है. कोरोना संक्रमण जब जेल में तेजी से फैलने लगा तो इसकी चपेट में न केवल कैदी बल्कि जेल कर्मचारी भी आने लगे थे. 

Tihar JailTiharParoleCOVID-19

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या