देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी के लिए अच्छी ख़बर सामने आई है. चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी के शुद्ध मुनाफे में बढ़ोतरी दर्ज हुई है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा 26 फीसदी बढ़कर 1996.7 करोड़ रुपये पहुंच गया है. जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1587.4 करोड़ रुपये था. कंपनी के मुताबिक, तीसरी तिमाही के दौरान उसकी कुल परिचालन आय में भी 13 फीसदी का इजाफा दर्ज हुआ है. यही नहीं, कंपनी के वाहनों के एक्सपोर्ट में भी 20.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.