उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3249 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान ठीक होने वालों की संख्या नए मामलों के मुकाबले ज्यादा रही और 4424 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या भी घट रही है। यूपी में फिलहाल कोविड-19 के 41 हजार 287 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी।