जब आप इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स (Electronic items) खरीदते हैं तब पाते हैं कि उन्हें स्टार रेटिंग (Star Rating) में कैटगराइज किया जाता है. इन स्टार का सीधा मतलब बिजली की सेविंग से होता है. यानी जितने ज्यादा स्टार उतनी ज्यादा पावर सेविंग. ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) इन स्टार रेटिंग को जारी करती है. साथ ही, इनमें हर साल अपडेट भी करती है.
अगर आप अपने घर के लिए 1.5 टन का AC लगवाते हैं और उसकी रेटिंग 3 स्टार है तो ये 10 घंटे में करीब 11 यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत करता है. वहीं अगर 5 स्टार रेटिंग है तो एसी सिर्फ 9 यूनिट ही खपत करेगा.
अगर आपको सिर्फ रात में ही 6 से 8 घंटे एसी चलानी है तो कम कीमत में 3 या 4 स्टार एसी खरीद सकते हैं लेकिन 15 से 18 घंटे एसी चलानी है तो आपके लिए लॉन्ग-टर्म में 5 स्टार एसी ही फायदेमंद होगा.