कोरोना का बहाना बनाकर क्वारंटीन हुए दिल्ली पुलिस के 3 सिपाही सस्पेंड

Updated : May 01, 2020 14:03
|
Editorji News Desk

एक तरफ जहां देश ताली और थाली बजाकर कोरोना से जंग में पुलिसवालों का हौसला बढ़ाए है, वहीं कुछ ऐसे खाकीधारी भी हैं जो झूठ बोलकर अपने कर्तव्यों से दूर भागने की कोशिश कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने अपने ऐसे ही 3 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है. इन तीनों सिपाहियों ने कोरोना संक्रमित सब-इंस्पेक्टर के सपर्क में आने का झूठा बहाना बनाया था और 14 दिन के लिए क्वारंटीन हो गए थे. इन तीनों ने कहा था कि शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन पर ये कोरोना संक्रमित सब-इंस्पेक्टर के साथ ड्यूटी कर चुके हैं. हालांकि इनके इस झूठ का भंडाफोड़ तब हुआ जब अधिकारियों ने इनके ड्यूटी का रिकॉर्ड चेक किया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक इन तीनों की ड्यूटी कभी उस एसआई के साथ लगी ही नहीं थी और न ही ये उसके संपर्क में आए थे.

दिल्ली पुलिसCOVID-19Corona Virusकोरोना वायरस

Recommended For You