कोरोना अपडेट: 24 घंटे में 3.68 लाख नए केस आए, 3 लाख से ज्यादा ठीक भी हुए

Updated : May 03, 2021 11:04
|
Editorji News Desk

देश पर कोरोना का कहर जारी है हालांकि उसके रफ्तार पर मामूली ब्रेक लगा है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) के मुताबिक रविवार को भारत में 24 घंटे में 3 लाख 68 हजार 347 नए मामले आए जबकि 3,417 मरीजों की सांसें थम गईं. दोनों ही आंकड़े शनिवार को आए आंकड़े के मुकाबले कम है. शनिवार को देश में 3.92 लाख कोरोना के नए केस (New corona cases) आए थे और करीब 3,700 मरीजों की मौत हुई थी. अच्छी खबर ये भी है कि 24 घंटे में पहली बार देश में 3 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं. बता दें कि मई महीने में अब तक 11 लाख 62 हजार 628 नए केस आ चुके हैं और 10,629 लोगों की मौत हो चुकी है.
एक्टिव मरीजों की संख्या भी चिंता बढ़ा रही है. देश में फिलहाल 34.13 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज (Active patient) हैं. देश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1 करोड़ 99 लाख 25 हजार 604 हो गई है. अच्छी खबर वैक्सीनेशन के मोर्चे पर है. देश में अब तक 15 करोड़ 71 लाख 98 हजार 207 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है.

CoronaIndiaRecovery

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?