24 घंटे में देश में आए 3.62 लाख नए केस, लगातार दूसरे दिन 4 हजार से ज्यादा मौतें

Updated : May 13, 2021 06:51
|
Editorji News Desk

देश में तीन दिनों तक मामूली राहत के बाद कोरोना (Corona) ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. वेबसाइट वर्ल्डोमीटर (Website worldometer) के मुताबिक भारत में बुधवार को 3 लाख 62 हजार 406 नए केस सामने आए जबकि 4126 मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. ये देश में लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना से 4 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है.

हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते 10 मई से ही दुनिया के कुल 50 फीसदी नए कोरोना केस भारत में आ रहे हैं और कुल मौतों में से एक तिहाई भारत में हो रही हैं.

देश में एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़ी है जो अब 37 लाख 16 हजार 45 हो गई है. देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब बढ़कर 2 करोड़ 37 लाख 2 हजार 832 हो गई है. कोरोना से मौतों की बात करें तो सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 816 तो कर्नाटक में 517 मरीजों की जान गई है.

यह भी पढ़ें | पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, देश में दवाओं और ऑक्सीजन की उपलब्धता का जाना स्टेट्स

coronaviruscorona in indiaCOVID-19

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?