बूंद बूंद सहेजें... कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैला रहे अहम संदेश
Updated : Jul 22, 2019 20:52
|
Editorji News Desk
24 साल के फिलेम रोहन सिंह साइकिल पर सवार होकर कश्मीर से कन्याकुमारी के लिए एक खास मिशन पर निकले हैं. ये मिशन भारत में बढ़ते जल संकट के प्रति लोगों को जागरुक करने की है. रोहन शारदा यूनिवर्सिटी के "वॉटर फॉर लाइफ' कैंपेन का हिस्सा हैं, और इसी के तहत वो ग्राउंड वॉटर के घटते लेवल और सुरक्षित पेयजल जैसे मुद्दों के बारे में जगह-जगह जा कर लोगों को जागरुक कर रहे हैं. इस सफर के दौरान रोहन हिमाचल, पंजाब समेत कई जगहों पर गए और स्थानीय लोगों से मुलाकात की. 14 जून को श्रीनगर से रोहन ने इस मिशन की शुरुआत की थी, जिसे पूरा करने के लिए अभी 12 राज्यों का सफर बाकी है.
Recommended For You