2021 Royal Enfield Classic 350: Royal Enfield ने लंबे इंतजार के बाद राइडर्स को एक नया तोहफा दिया है. कंपनी ने मार्केट में अपनी बेस्ट सेलिंग बाइक Classic 350 के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च कर दिया है.
कलर, वेरिएंट्स और कीमत
बेहद ही स्टाइलिश लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस बाइक को 11 अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया गया है. कंपनी ने इस नई बाइक को कुल 5 वेरिएंट रेडिच सीरीज, हैल्सियन सीरीज, क्लासिक सिग्नल्स, डार्क सीरीज और क्लासिक क्रोम में उतारा गया है. जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,84,374 रुपये तय की गई है.
फीचर्स और अपडेट्स
कंपनी ने इस बाइक को न सिर्फ नए ग्रॉफिक्स और लुक से सजाया है बल्कि इसके मैकेनिज्म और तकनीक में भी बदलाव किया है, जो कि इसे पिछले मॉडल के मुकाबले और भी बेहतर बनाता है. नई Classic 350 में कंपनी ने पाइलेट लैंप के साथ नए हेडलैंप, अपडेटेड फ़्यूल टैंक ग्रॉफिक्स, नए डिजाइन का साइलेंसर और नई टेल लाइट दी है. इसके अलावा इस बाइक में ज्यादा चौड़ी और आरामदायक सीट दी गई हैं, जो चालक के साथ ही पीछे बैठने वाले को भी कम्फर्ट राइड देती है. हालांकि इसका हैंडलबार पहले जैसा ही है, लेकिन ग्रिप्स, स्विच क्यूब्स, इंफो स्विच में सुधार किया गया है.
स्पेशल स्पेसिफिकेशन्स
कुछ और खास फीचर्स के तौर पर इस बाइक में इंटिग्रेटेड इग्निशन और स्टीयरिंग लॉक, LCD इंफो पैनल के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और USB चार्जर दिया गया है. इसके अलावा बाइक में ब्लूटूथ बेस्ड ट्रिपर नेविगेशन दिया गया है जो डेडिकेटेड TFT डिस्प्ले डिवाइस के साथ आता है. इसमें आपको गूगल नेविगेशन भी मिलता है, जो कि पहली बार Meteor 350 में देखने को मिला था.
ये भी पढ़ें: 2021 TVS Apache RR 310 इंडिया में लॉन्च, रेसिंग बाइक के दीवाने हुए खुश