2021 Honda Amaze: नए अवतार में लॉन्च हुई होंडा अमेज़, कीमत कम और फीचर्स में दम

Updated : Aug 19, 2021 01:02
|
Editorji News Desk

Honda ने बुधवार को इंडियन मार्केट में अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार 2021 Amaze फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है. 

Jio Phone Next: 10 सितंबर को लॉन्च होगा दुनिया का सबसे किफायती 4G स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

रीडिजाइन एक्सटीरियर 
इस न्यू जेनरेशन होंडा अमेज को मिड-लाइफ अपडेट्स के साथ पेश किया गया है. कार के एक्सटीरियर रीडिजाइन किए गए हैं और केबिन में कॉस्मेटिक बदलाव देखे जा सकते हैं. इस कार का फ्रंट फेस फ्लैट और शार्प लुक वाला है जबकि फ्रंट बंपर पहले की तुलना में ज्यादा तराशे हुए दिखते हैं. इसमें नए डिजाइन का 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स का एक नया सेट भी मिलता है और दरवाजे के हैंडल में क्रोम फिनिशिंग दी गई है.

अट्रैक्टिव इंटीरियर
2021 होंडा अमेज फेसलिफ्ट के इंटीरियर में भी बदलाव किए गए हैं. अपडेटेड केबिन के साथ टचस्क्रीन एडवांस्ड डिस्प्ले ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है. इसके साथ ही इसमें वॉयस कमांड, मेसेज, हैंड्सफ्री टेलिफोन और ऑडियो स्ट्रीमिंग सपोर्ट के लिए ब्लूटूथ और एडवांस वायरलेस इन्फ्रारेड रिमोट जैसे कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा, रियर कैमरा डिस्प्ले अब नॉर्मल व्यू, वाइड व्यू और टॉप-डाउन व्यू जैसे अलग-अलग व्यू दिखा सकता है ताकि तंग जगहों पर पार्किंग में आसानी हो.

एक्स्ट्रा सेफ्टी
नई अमेज एक्स्ट्रा सेफ्टी के लिए एडवांस फीचर्स से लैस है. इसमें होंडा की एक्टिव एंड पैसिव सेफ्टी तकनीकों की पूरी रेंज दी गई है, झटके के प्रभाव को कम करने वाले फ्रंट हेड रेस्ट और पैदल यात्रियों को चोट से सुरक्षा देने वाली तकनीक भी इसमें शामिल है.

5 कलर ऑपशन
2021 होंडा अमेज फेसलिफ्ट पांच एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में मिलेगी. इसमें मेटियोरॉइड ग्रे, रेडिएंट रेड मैटेलिक, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल, लूनर सिल्वर मैटेलिक और गोल्डन ब्राउन मैटेलिक कलर्स का ऑपशन है.

प्राइस एंड वॉरंटी
नई होंडा अमेज स्टैंडर्ड बेनेफिट के रूप में 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वॉरंटी के साथ ग्राहक को मन की शांति देती है. इस न्यू जेनरेशन होंडा अमेज की एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख 32 हजार से शुरू होती है, जो टॉप मॉडल के लिए 11 लाख 15 हजार रुपये तक जाती है.

honda

Recommended For You

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Samsung Galaxy Z Flip 6: बजट में फिट होगा या नहीं? लॉन्च से पहले लीक हुई कीमत

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

तैयार हो जाइए! OnePlus ला रहा है 100W चार्जिंग और 16GB रैम वाला शानदार फोन

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Moto E14: कम कीमत में दमदार स्मार्टफोन, शानदार प्रोसेसर और डॉल्बी साउंड से लैस

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Google का Pixel फोन अब आपकी पहुंच में! 8GB रैम और AI फीचर्स के साथ, यह फोन है ₹20,000 से भी कम में

editorji | टेक ऑटो न्यूज़

Infinix Zero Flip: फ्लिप स्मार्टफोन का खुलासा, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन सामने आए!