स्पोर्ट्स बाइक की चाहत रखने वाले राइडर्स के लिए एक अच्छी खबर है. ऑस्ट्रियन कंपनी KTM ने अपनी न्यू जेनरेशन 125 Duke को इंडिया में लॉन्च कर दिया है. ये KTM Duke सीरीज में कंपनी की लेटेस्ट एंट्री लेवल बाइक बन गई है. 2021 के अपग्रेडेड मॉडल को 1.50 लाख रुपये की इंट्रोडक्ट्री कीमत पर लॉन्च किया गया है. ये इसके पुराने मॉडल की तुलना में थोड़ी ज्यादा महंगी है. हालांकि प्रीमियम बाइक मेकर कंपनी ने बताया कि उसने 2021 KTM 125 Duke को कई बदलावों के साथ लॉन्च किया है, जैसे नई स्टाइलिंग और सस्पेंशन, जो इसे दूसरी बाइकों से अलग बनाते हैं.