200 पाकिस्तानी हिंदू भारत आए, भारत सरकार से शरण की मांग

Updated : Feb 04, 2020 09:08
|
Editorji News Desk

एक तरफ जहां देश में CAA कानून को लेकर बवाल मचा हुआ है वहीं पाकिस्तान से कई हिंदू परिवार नागरिकता की आस में भारत आ रहे हैं. सोमवार को अटारी-वाघा सीमा से 200 पाकिस्तानी हिंदू आगंतुक वीजा पर भारत पहुंचे. अटारी बॉर्डर पर अकाली नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष मजिंदर सिंह सिरसा ने इनमें से चार परिवारों का स्वागत किया. सिरसा का दावा है कि ये लोग धार्मिक उत्पीड़न की वजह से पाकिस्तान छोड़कर आए हैं. दूसरी तरफ सीमा पर तैनात अधिकारियों का भी कहना है कि ये लोग खुद को पाकिस्तान में असुरक्षित बता रहे हैं. इन लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बाद भारत की नागरिकता मिलने की उम्मीद है.

Recommended For You