20 साल पहले 15 जून 2001 को Lagaan बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. आज भी दर्शकों को इसके एक-एक किरदार से लेकर डायलॉग तक याद हैं.
फिल्म के 20 साल पूरे होने पर आमिर खान (Aamir Khan) ने कहा कि 'यह पूरी तरह काल्पनिक कहानी थी, जिसमें कोई सच्चाई नहीं थी. मैं अपने बोलने के अंदाज से संघर्ष कर रहा था. शूटिंग के एक दिन पहले ही मैं अपनी लाइनें याद करता था.
यह पहली बार था जब मैं फिल्म प्रोड्यूस कर रहा था तो मेरा पूरा ध्यान इस पर था कि कुछ भी गलत ना हो. इस तरह देखा जाए तो Lagaan एक ऐसी फिल्म है जिस पर शायद मैंने सबसे कम तैयारी की थी.