Bigg Boss 14 फेम जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) और अली गोनी (Aly Goni) का और म्यूजिक वीडियो '2 Phone' रिलीज हो चुका है. गाने में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. इस म्यूजिक वीडियो में दोनों की कैमेस्ट्री फैन्स को इतनी पसंद आ रही है कि गाना रिलीज होते ही यू ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है.
जैस्मिन ने इस म्यूजिक वीडियो की क्लिप को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जैस्मिन और अली को इस वीडियो में रोमांटिक भरी नोक झोक करते देखा जा सकता है. इस गाने को मशहूर सिंगर नेहा कक्क्ड़ (Neha Kakkar) ने अपनी आवाज दी है. गाने को कंपोज किया और लिखा है कप्तान ने जबकि इसको सुरों से सजाया है रजत नागपाल (Rajat Nagpal) ने.
बता दें कि जैस्मिन और अली की जोड़ी कई म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आ चुकी है. दोनों टोनी कक्कड़ के गाने 'तेरा सूट' और 'तू भी सताया जाएगा' में साथ काम कर चुके हैं.
ये भी पढ़े: KGF 2: संजय दत्त ने जन्मदिन पर शेयर किया अधीरा का खतरनाक लुक, फैंस को कहा धन्यवाद