Targeted Killing: कुलगाम में 2 प्रवासी मज़दूरों की हत्या, सेना कैंपों में लाए जाएंगे 'बाहरी'

Updated : Oct 17, 2021 20:18
|
Editorji News Desk

जम्मू- कश्मीर (Kashmir) में गैर कश्मीरियों पर लगातार हो रहे हमलों के (Targeted Killing) बाद पुलिस ने इमरजेंसी एडवाइजरी जारी की है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस एडवाइज़री के तहत सभी गैर कश्मीरियों को पुलिस और सेना के कैंपों में लाया जाएगा. दरअसल रविवार शाम आतंकियों ने कुलगाम (Kulgam) में एक घर में घुसकर बिहार के रहने वाले मजदूरों पर अंधाधुंध फायरिंग की. इस घटना में बिहार से संबंध रखने वाले राजा और जोगिंदर नाम के शख्स की मौत हो गई जबकि एक शख्स घायल हो गया.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस घटना में मारे गए दोनों युवकों के परिवार वालों के लिए  2 लाख रुपये की सहायता राशि का ऐलान किया और लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा से टेलिफोन पर बात कर हालात पर चिंता जताई. इससे पहले बीते दिन ही आतंकियों ने 2 बाहरी लोगों को निशाना बनाया था, आतंकियों की फायरिंग में बिहार के अरविंद कुमार और यूपी के रहने वाले सगीर अहमद की जान चली गई थी.

ये भी पढ़ें: SC ने HC को दिए निर्देश- खुफिया एजेंसियों को RTI के दायरे में लाने पर फैसला करे कोर्ट

KashmirTargetKulgam

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?