देश में लॉकडाउन पार्ट-2 खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं लेकिन कोरोना का कोहराम कम नहीं हो रहा है...स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार सुबह 8.30 बजे आए आंकड़ों के मुताबिक देश में 24 घंटे में कोरोना ने 67 मरीजों की जान ले ली जबकि 1,718 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं...इसके साथ ही भारत में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 33,050 तक पहुंच गई है जबकि 1,074 लोगों की इससे मौत हो चुकी है. हालांकि इन आंकड़ों में सबसे बड़ी राहत ठीक होने वालों की संख्या दे रही है...देश में बीते 24 घंटे में 325 मरीजों ने कोरोना को मात दी है...जिससे अब देश में ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 8,325 हो गई है. हालांकि हमेशा की तरह महाराष्ट्र का बुरा हाल जारी है...अब यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 9,915 हो गई है जबकि गुजरात में ये संख्या 4 हजार को पार कर चुकी है...इसके बाद दिल्ली का नंबर आता है जहां अब 3,400 से ज्यादा मरीज हो गए हैं.