इंडोनेशिया: सुनामी का क़हर, 160 से ज़्यादा लोगों की मौत
Updated : Dec 23, 2018 09:00
|
Editorji News Desk
रिंग ऑफ फायर कहे जाने वाले इंडोनेशिया में फिर सुनामी ने भारी तबाही मचा दी है। शनिवार रात करीब 9:30 बजे ज्वालामुखी द्वीप सुंडा में आई इस सुनामी में अब तक 160 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 600 से ज़्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। सुनामी की वजह से तटीय इलाके में बड़ी इमारतें जमीन में मिल गई। समुद्र में चट्टानों के खिसकने के कारण सुनामी आई। राहत और बचाव एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है.
Recommended For You