16 साल की भारतीय बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा ने महिलाओं के इंटरनेशनल T20 में एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम किया है. वुमन्स T20 इंटरनेशनल में वो सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाली बल्लेबाज़ बन गई हैं. भारत के सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर वुमन्स T20 में 478 इंटरनेशनल रन बना चुकी शेफाली का इस दौरान स्ट्राइक रेट 147.97 का रहा. उनसे ठीक पीछे साउथ अफ्रीका की ट्रायोन और फिर ऑस्ट्रेलिया की हिली है. बता दें कि सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट का ये आंकड़ा T20 इंटरनेशनल में कम से कम 200 रन बना चुके बल्लेबाज़ों के बीच का है.