प्रशासन से टकराव के बीच उन्नाव में 16 सरकारी डॉक्टरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Updated : May 14, 2021 00:13
|
Editorji News Desk

एक तरफ जहां कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है इस बीच उत्तर प्रदेश के उन्नाव से चिंताजनक खबर आई है. प्रशासन पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाते हुए 16 सरकारी डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है. ये सभी डॉक्टर अलग-अलग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी हैं. आरोप है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी डॉक्टरों से बदतमीजी से बात करते हैं. साथ ही विभाग के उच्च अधिकारी भी डॉक्टरों की शिकायतों पर कोई सुध नहीं लेते. इस्तीफा देने वाले डॉक्टरों का कहना है कि वो पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहे थे लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने दंडात्मक आदेश जारी किया जो कि तानाशाही भरा कदम था. रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को RT-PCR टेस्ट हो या फिर कोविड वैक्सीनेशन या कोई प्रोग्राम, तत्काल टारगेट दिया जाता है, इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से अभद्र व्यवहार किया जाता है. वहीं कई मौकों पर स्पष्टीकरण के बिना ही प्रभारियों को पद से हटा दिया गया.

coronavirus in indiaUnnaocoronavirus casesunnao newsUttar Pradesh

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या