'बेकाबू' होते कोरोना के बीच महाराष्ट्र में बुधवार 14 अप्रैल की रात 8 बजे से अगले 15 दिनों के लिए 'लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध' लागू हो गए हैं. यानि 1 मई की सुबह 7 बजे तक ये 'कोरोना कर्फ्यू' जारी रहेगा. इसका नाम ‘ब्रेक द चेन’ दिया गया है, मकसद है बहुत तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ना. आइये आपको बताते हैं इस दौरान महाराष्ट्र में क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहेगा.
महाराष्ट्र: क्या खुला रहेगा?
- लोकल और बसें बंद नहीं होंगी, ट्रांसपोर्ट पर रोक नहीं
- बैंकों में कामकाज चलता रहेगा
- ई-कॉमर्स सेवा और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे
- रेस्टोरेंट सिर्फ टेक अवे सर्विस देंगे
- मीडियाकर्मियों को छूट होगी
महाराष्ट्र: क्या बंद रहेगा?
- सभी धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृति सभा पर रोक
- सभी सार्वजनिक स्थल, प्रतिष्ठान और गतिविधियां बंद
- स्कूल-कॉलेज, कोचिंग बंद
- नाई की दुकान, स्पा, सैलून और ब्यूटी पार्लर
- रेस्टोरेंट में बैठकर खाने की मनाही
- गैर-जरूरी सेवा वाले सभी दफ्तर बंद
- बिना काम के आवाजाही पर रोक