जी5 पर रिलीज हुई फिल्म '14 फेरे' (14 Phere Review), संजय लाल सिंह (विक्रांत मैसी) और अदिति करवासरा (कृति खरबंदा) की लव स्टोरी दिखाती है. दोनों की लव स्टोरी कॉलेज की रैगिंग से शुरू होती है और लिव इन तक पहुंच जाती है. फिल्म का निर्देशन देखकर आपको कुछ बहुत हटकर या बहुत शानदार सा महसूस नहीं होगा, हालांकि वहीं आप ये भी नहीं कहेंगे कि कुछ फीका है. वहीं बात अगर एक्टर्स की करें तो विक्रांत मैसी एक उम्दा कलाकार हैं और एक बार फिर उन्होंने अपने अभिनय का दम दिखाया है.
वहीं कृति, विक्रांत के सामने थोड़ी सी फीकी लगी हैं. विक्रांत (Vikrant Massey) और कृति (kriti Kharbanda) के अलावा गौहर खान को अपने किरदार जुबीना में अधिकतर ओवर एक्टिंग दिखानी थी, तो वो उन्होंने दिखाई है. फिल्म को 5 में से 2.5 स्टार्स देना गलत नहीं होगा.
ये भी पढ़ें: Akshay Kumar ने कोरोना प्रभावित कलाकारों के लिए दिए 50 लाख रुपये