देश में कोरोना के नए मामले 15 हजार से कम दर्ज किए जाने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को कोरोना के 14,849 नए मामले सामने आए और 155 मौतें दर्ज की गईं. नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटव केसों की संख्या 1,06,54,533 हो गई है जबकि मौतों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1,53,339 हो गया है. देश में फिलहाल कुल 1,84,408 एक्टिव केस हैं और 1,03,16,786 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. राहत की बात ये है कि देश में 15,82,201 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है.