दिल्ली में बारिश का 120 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पारा भी 9 डिग्री लुढ़का

Updated : May 21, 2021 08:24
|
Editorji News Desk

ताऊते तूफान (Tauktae Cyclone) में पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है. दिल्ली में मंगलवार को शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी रुक-रुक कर जारी है. मौसम विभाग (weather department) के मुताबिक राजधानी में बारिश ने मई में ऑल टाइम रिकॉर्ड (All time record) बना दिया है. रिकॉर्ड के मुताबिक मई में किसी एक दिन साल 1900 के बाद इतनी बारिश दर्ज नहीं की गई. बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में 119.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. इससे पहले साल 1976 में मई में एक दिन में सर्वाधिक 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी.

इसकी वजह से बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान (Maximum temperature)सामान्य से 9 डिग्री कम 31.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली के अलावा राजस्थान में भी लगातार 14 घंटे तक बारिश हुई है तो वहीं केदारनाथ की पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार अभी बंगाल की खाड़ी में आ रहे यास तूफान का खतरा भी कई राज्यों पर मंडरा रहा है, जो 22 से 26 मई के बीच अपना असर दिखा सकता है.

rain in delhiDelhiTaukateweather update

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या